सहारनपुर: 7 अगस्त से लापता उत्तराखंड का युवक सहारनपुर के गागलहेड़ी से बरामद, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा
सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना पुलिस की तत्परता से 7 अगस्त से लापता चल रहे 36 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। रविवार व सोमवार की मध्यरात्रि तीन बजे थाना गागलहेड़ी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।