दरभंगा के हवाई अड्डे के पास बालू लदे ट्रक को अज्ञात वाहन के द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई। इस टक्कर मे चालक और खलासी से बाल बाल बच गए। यह घटना मंगलवार की सुबह 4 बजे की है तो वही दिन के 10:30 बजे से इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी देते हुए बताया कि अरवल से बालू लेकर दरभंगा आ रहे थे। इसी दौरान हवाई अड्डे के पास टक्कर मार दी गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।