जानकारी मंगलवार शाम 5 बजे मिली संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को उप जिला अस्पताल केलवाड़ा का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। कई डॉक्टर ड्रेस कोड में नहीं मिले तथा टेबल पर जरूरी उपकरण भी नहीं पाए गए, जिस पर आयुक्त ने फटकार लगाई। मरीजों को लाइन से राहत देने के लिए दवाई व पर्ची काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए।