रायगढ़: रायगढ़ में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, प्रमुख घाटों की साफ-सफाई का काम पूरा
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जिले भर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम और स्थानीय समितियों द्वारा केलो नदी सहित शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई का काम पूरा किया।