ब्यौहारी: नगर परिषद खाड की महिला इंजीनियर ₹10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
शहडोल जिले के नगर परिषद खाड़ में पदस्थ महिला इंजीनियर सुधा वर्मा को रीवा लोकायुक्त ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि ठेकेदार से बिल पास करने के बदले 20 हजार मांगे गए थे। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाकर नगर परिषद कार्यालय से कार्रवाई की। प्रेस नोट में यह जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे दी गई है।