नईसराय: नई सराय का सरकारी अस्पताल खुद बीमार, डॉक्टर तो दूर, कंपाउंडर तक नहीं
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर नई सराय में खोला गया प्रायमरी हेल्थ सेंटर स्वयं ही बीमार नजर आ रहा है। खासबात यह है कि, इस सरकारी अस्पताल में डाक्टर तो दूर कंपाउंडर भी नहीं है। इस कारण मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की कल्पना आसानी से की जा सकती है नई सराय लगभग पांच दर्जन से भी ज्यादा गांवों का केंद्र बिंदु है।