पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में बहू ने सास की पिटाई की, घायल महिला ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार की रहने वाली सोमवती ने बताया कि वह घर पर थी। आरोप है कि सास बहू की कहासुनी हो गई इस बात से नाराज होकर बहू ने सास की पिटाई कर दी। पिटाई से वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल महिला ने कोतवाली पहुचकर मामले में पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है।