पूरनपुर: शेरपुर कला गांव के पास चारों ओर घूम रहा बाघों का कुनबा, ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग निगरानी में जुटी
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर कला के नजदीक बाघ की चहलकदमी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बाघ सोबरन के खेत से होकर बिट्टू के खेत में गया था। शेरपुर कला के रहने वाले अब्दुल्ला अपने खेत में पालेज को देखने गए थे। तभी उनकी नजर बाघ पर पड़ी। इस पर वह घबरा गए और दबे पांव वहां से निकल लिए। बाघिन व शावकों की सूचना पर दहशत