गया टाउन सीडी ब्लॉक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचीं, करेंगी पितरों का पिंडदान व तर्पण
गया के विष्णुपद मंदिर शनिवार की सुबह 10 बजे भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची।विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना के बाद अपने पूर्वजों का पिंडदान व तर्पण करेंगे।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर गया जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई है।वहीं मंदिर और आस पास के इलाको में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।