भिंड नगर: कथित साधुओं से मारपीट मामला: सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत बोले, वीडियो के आधार पर जांच शुरू
भिण्ड के बायपास रोड स्थित निरंजना बाटिका के पास भिक्षा मांग रहे कथित दो साधुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ ब्राह्मण युवाओं ने साधुओं से महाभारत के पात्रों से जुड़े सवाल पूछे, साथ ही भगवान शंकर की पत्नी और लक्ष्मण की पत्नी का नाम पूछा गया। इसके बाद उनसे ब्राह्मण होने का सबूत भी मांगा गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है