भिंड नगर: कांग्रेस प्रदेश में चलाएगी टैलेंट हंट, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा मंच: मप्र प्रवक्ता
भिंड में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे कार्यालय से मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के प्रत्येक राज्य में टैलेंट हंट कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस का टैलेंट हंट आयोजित किया जाएगा। जिससे कांग्रेस से जुड़े युवाओं की प्रतिभा निकलकर सामने आएगी