भिंड नगर: आरटीओ बैरियर के पास तीन डंपर टकराए, एक चालक घायल, अस्पताल से ग्वालियर रेफर
भिंड के आरटीओ बैरियल के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तीन डंपर आपस में टकरा गए, जिसमें एक डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पहुची