भिंड नगर: आईटीआई में एक्सपायरी नमकीन बांटने का छात्रों ने लगाया आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से की शिकायत
भिण्ड आईटीआई में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पढ़ने वाले छात्रों को खाने के लिए नमकीन और बिस्किट वितरित किए गए। छात्रों का आरोप है कि वितरित किया गया खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट का था।जब छात्रों ने इस पर आपत्ति जताई तो उनकी शिक्षकों से बहस हो गई। मामले से नाराज छात्र आईटीआई से सीधे कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच गए।