आरा-अरवल मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के पवना पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दो की हालत को चिंताजनक देते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। वहीं तीन लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल