मोहिउद्दीननगर: पुलिस ने टेढ़ीबाजार से लूटकांड में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार किया, डीएसपी ने दी जानकारी
थाना क्षेत्र के टेढ़ी बाजार से पुलिस ने लूट कांड में शामिल सलीम खान को गिरफ्तार किया है।जानकारी शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 2:45 बजे प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी बी के मेधावी ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने एक बकरी व्यवसाय से 21,500 रुपए लूट लिया था। उस पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।