पिछोर: ग्राम मल्हावनी में जमीन विवाद में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस जांच शुरू
पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हावनी में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मल्हावनी निवासी फरियादी ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे पिछोर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फरियादी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।