कोल: क्वार्सी पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का किया खुलासा, 7 चोरों को चोरी के आभूषणों के साथ किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Mar 8, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके में ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर शातिर चोरों के द्वारा आभूषण चोरी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ था। इधर तहरीर के आधार पर पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश जारी की गई थी। थाना क्वार्सी पुलिस के द्वारा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 7 शातिर चोरों किये गिरफ्तार।