कोल: हरदुआगंज नहर पर दबंगों ने युवक के साथ दिनदहाड़े की लूट, युवक ने नहर में कूदकर बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Mar 8, 2025 हरदुआगंज नहर पर दबंगों ने एक बाइक सवार युवक के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। युवक अपने पिता के इलाज के लिए पैसे लेकर जा रहा था। रास्ते में दबंगों ने युवक को रोका और उसके साथ लूटपाट की है। इस दौरान दबंगों ने युवक के साथ मारपीट भी की है। इस दौरान युवक को जान का खतरा था जिसके चलते युवक ने नहर में कूद कर जान बचाई है।