कोल: मुरादाबाद में दलित किशोरी के साथ गैंगरेप के विरोध में करणी सेना ने सड़कों पर किया प्रदर्शन, आरोपितों को फांसी की मांग
Koil, Aligarh | Mar 8, 2025 मुरादाबाद में दलित किशोरी के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद देशभर में आक्रोश व्याप्त है। उक्त मामले को लेकर करनी सेना शनिवार को सड़कों पर उतर आईं। करणी सेना ने शहर में प्रदर्शन किया और उसके बाद अटल चौक पर धरना दिया है। इस दौरान करणी सेना ने एक ज्ञापन एसीएम दिया है और आरोपितों को फांसी की मांग की है।