कोल: लोधा में खेत से लौट रही युवती के साथ हुई छेड़छाड़, शिकायत करने पहुंचे परिजनों पर की फायरिंग, लाइव वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Mar 8, 2025 थाना लोधा इलाके के एक गांव से पूरी घटना सामने आई है।जहाँ खेत से घर लौट रही युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी गई। इधर मामले की शिकायत करने घर पहुंचे परिजनों पर दबंग के द्वारा फायरिंग करने का आरोप है।आरोपी ने युवती के परिवार के लोगों पर फायर झोंक दिया।इधर घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ हिरासत मे लिया है।