कोल: प्रतिभा कॉलोनी पोखर के निकट मृत गोवंशों को नोच रहे आवारा कुत्तों को लेकर हिंदू वादियों ने किया हंगामा, हुई नोकझोंक
Koil, Aligarh | Mar 8, 2025 प्रतिभा कॉलोनी पोखर के निकट मृत गोवंशों को आवारा कुत्ते नोच रहे हैं। मृत गोवंशों को आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने की सूचना पर हिंदूवादी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। हिंदूवादियों ने जमकर हंगामा किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की है। घटना की सूचना पर पुलिस बल के साथ एसीएम सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और हंगामा करते कार्यकर्ताओं को शांत कराया है।