शिवहर: शहर के नवाब हाई स्कूल में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दो मई से होगा शुरू, डीएम पंकज कुमार
डीएम पंकज कुमार ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर के नवाब हाई स्कूल में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दो मई से शुरू हो जाएगा. द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी, तृतीय मतदान पदाधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट और आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को प्रशिक्षण में भाग लेंगे।