ग्वालपाड़ा: जय मां दुर्गे' के जयकारों से गूंजा, नम आंखों से माता की विदाई हुई, डीजे पर नाचते-झूमते निकले श्रद्धालु
ग्वालपाड़ा में नवरात्र के उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। प्रखंड क्षेत्र के चतरा डेफरा झिटकिया कलौताहा शाहपुर झंझरी में स्थापित माता दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे की धुन और माता के जयकारों के बीच प्रतिमा विसर्जन के लिए विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान लोग भगवा ध्वज लहराते रहे। भक्ति गीतों की धुन पर यु