मऊरानीपुर: सकरार थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से आहत विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
झांसी के सकरार थाना क्षेत्र के खिसनी बुजुर्ग गांव में 26 वर्षीय विवाहिता रबीना अहिरवार ने कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष बुलेट बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। पति से फोन पर विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।