मुरैना नगर: वार्ड क्रमांक 3 में बिजली कटौती की समस्या को लेकर बड़ोखर में कांग्रेस नेता ने अधिकारियों को आंदोलन की दी चेतावनी
मुरैना शहर के वार्ड क्रमांक 3 में अनुसूचित जाति बस्ती में पिछले तीन दिनों से रात के समय लगातार बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के गरीब एवं मजदूर वर्ग काफी परेशान हो रहा है जिसकी समस्या को लेकर ग्रामीण और कांग्रेस नेता बड़ों का बिजली फीडर पर पहुंचे और अधिकारियों को आंदोलन की चेतावनी दी है।