परसवाड़ा: डोंगरिया में मूसलाधार बारिश में ढहा कच्चा मकान, पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की गुहार
जनपद पंचायत परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरिया निवासी धुरनलाल बाविसताले का कच्चा मकान 3 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। धुरनलाल बाविसताले ने शुक्रवार 10 जुलाई की शाम 4 बजे क़रीब मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वे लंबे समय से प्रधानमंत्री