भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत जनेसरा गांव के रहने वाले अग्निवीर जवान कुंदन कुमार अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले के पशुपानी क्षेत्र में देश की सरहद पर तैनात थे। 14 अगस्त 2026 को अचानक आए फ्लैश फ्लड के दौरान सेना के पांच जवान लापता हो गए थे, जिनमें कुंदन कुमार भी शामिल थे।
घटना के बाद से ही लगातार उनकी खोजबीन जारी थी। 26 अगस्त 2026 को एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया। आखिरकार 22 सितंबर को आई डीएनए रिपोर्ट से साफ हो गया कि बरामद पार्थिव शरीर वीर अग्निवीर जवान कुंदन कुमार का ही है।
इस दुखद खबर के मिलते ही उनके पैतृक गांव जनेसरा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को पूरे सम्मान के साथ विदाई देने के लिए 26 सितंबर 2026 की सुबह 8 बजे जनेसरा गांव से तीर्थकोल घाट, संदेश तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। क्षेत्र के तमाम लोग हाथों में तिरंगा लेकर अपने लाडले शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अग्निवीर कुंदन कुमार की शहादत को पूरा भोजपुर और देश कोटि-कोटि नमन करता है।
जय हिंद! 🇮🇳
Contact:- 73699 32619
Arrah, Bhojpur | Sep 25, 2026