मुज़फ्फरनगर: भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर निकले ADG, मुजफ्फरनगर के बाजारों में सुरक्षा का संदेश और अपराधियों को दी सख्त चेतावनी
मुजफ्फरनगर में ADG भानु भास्कर भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। सिविल लाइन सीओ कार्यालय से शिव चौक, भगत सिंह रोड, सराफा बाजार और नॉवल्टी चौक तक पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, AI CCTV कैमरों, एंटी रोमियो स्क्वॉड और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।