बहराइच: 334 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर टीबी उन्मूलन में निभा रहे हैं अहम भूमिका, प्रतिदिन 900 से अधिक मरीजों की हो रही है जांच
जिले के 334 आयुष्मान आरोग्य मंदिर टीबी उन्मूलन में अहम भूमिका निभा रहे हैं जिनमें प्रतिदिन 900 से अधिक संभावित मरीजों की जांच की जा रही है यह जानकारी सीएमओ ने शुक्रवार शाम को दी। सीएमओ के अनुसार 100 दिवसीय अभियान में टीवी जांच का लक्ष्य कुल आबादी का 20% कर दिया गया है जो पहले ओपीडी के कुल मरीजों का मात्र 3% था।