बहराइच: बहराइच में निजी भूमि के क्रय-विक्रय और राजस्व अभिलेखों के परिवर्तन पर लगी रोक समाप्त हुई
सक्षम प्राधिकारी/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-927 का चारलेन चौड़ीकरण/निर्माण प्रस्तावित है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जरवल से बहराइच तक के चारलेन चौड़ीकरण मे तहसील कैसरगंज के 57 तथा महसी के 4 ग्राम प्रभावित हैं। जिन ग्रामों की भूमि का अधिग्रहण होना है। उनमे धारा 3ए का प्रकाशन भारत के राजपत्र मे हो चुका है।