Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी: पुलिस की छापेमारी, कई जगहों पर दबिश

Kawardha, Kabirdham | Apr 14, 2026
कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी ⏩ ऑनलाइन सट्टा खेल रहे 02 आरोपी पकड़ाए, पुलिस की सतत निगरानी में खुलासा ⏩ मोबाइल के जरिए चला रहे थे सट्टा, पुलिस ने “डिजिटल गेम” कर दिया खत्म ⏩ सट्टा आईडी, टेलीग्राम व बैंक ट्रांजेक्शन की जांच जारी ⏩ 02 मोबाइल फोन जप्त, तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे ⏩ कबीरधाम पुलिस का अभियान जारी, आगे भी लगातार गिरेंगी विकेट दिनांक 12/04/2026 एवं 13/04/2026 की दरमियानी रात प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना पंडरिया की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घोघरापारा क्षेत्र से आरोपी दीपक चन्द्राकर पिता गोपाल चन्द्राकर उम्र 21 वर्ष निवासी बैरागपारा पंडरिया एवं अरूण कुमार निषाद पिता गोपाल कुमार निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी बैरागपारा पंडरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने एवं खिलाने का कार्य करना स्वीकार किया गया। आरोपी दीपक चन्द्राकर के कब्जे से ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं आरोपी अरूण कुमार निषाद के कब्जे से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया, जिनमें रेड्डीबुक एप, टेलीग्राम चैनल एवं फोन पे के माध्यम से सट्टा संचालन एवं लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा आईडी बनाकर ट्रांजेक्शन करना, ग्राहकों से संपर्क कर सट्टा संचालन करना पाया गया है। जप्त मोबाइल फोन से प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 06, 07 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है
आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी: पुलिस की छापेमारी, कई जगहों पर दबिश - Kawardha News