निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी 1 और 2 अक्टूबर को रहेगी बंद, किसानों से उपज नहीं लाने की अपील की गई
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी 1 और 2 अक्टूबर को बंद रहेगी। मंडी समिति सचिव मदनलाल गुर्जर के अनुसार 1 अक्टूबर को व्यापार संघ की मांग पर मंडी में अवकाश रहेगा। वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश होने से कृषि उपज की नीलामी पूरी तरह बंद रहेगी। मंडी सचिव ने किसानों से इन 2 दिनों में उपज लेकर मंडी नहीं