रफीगंज: रफीगंज शहर के स्मार्ट प्वाइंट के पास से मोटरसाइकिल चोरी, प्राथमिकी दर्ज
शहर के स्मार्ट प्वाइंट के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया।इस संबंध में अदलपुर गांव की किरण कुमारी ने रफीगंज थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध FIR दर्ज कराई है। सोमवार रात्रि 8 बजे जानकारी के अनुसार जिसमें उल्लेख किया है कि गांव के सुशील कुमार काले सिल्वर कलर की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल संख्या बीआर02बीबी/4676 लेकर खरीदारी करने बाजार आये थे।