जहानाबाद: प्रसव के बाद महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के सोनवां गांव में प्रसव के बाद इलाज के दौरान 20 वर्षीय रूपा देवी की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना, मारपीट और समय पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद नवजात को ससुराल पक्ष अपने साथ ले गया और गंभीर हालत में महिला को छोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।