बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन के फूट ओवर ब्रिज के पास से अंग्रेजी शराब बरामद,जांच में जुटी जीआरपी
Barhat, Jamui | May 23, 2024 जमुई रेलवे स्टेशन के फूट ओवर ब्रिज के पास से जीआरपी पुलिस ने तस्करी कर ले जा रहे अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर बने नए पैदल पुल के समीप से लावारिस हालत में मिले दो झोला में अलग-अलग ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद किया है।