लातेहार: पुलिस सभागार में एसपी ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया
एसपी कुमार गौरव ने कहा कि नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर सरकार गंभीर और प्रतिबद्ध है। सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे पुलिस सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों एवं उनके परिजनों से सीधा संवाद किया।