नगर निगम श्रीनगर की टोल फ्री हेल्पलाइन पर दर्ज जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर आरती भंडारी ने पहल करते हुए कुछ शिकायतकर्ताओं से स्वयं फोन पर बातचीत की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
फोन पर संवाद के दौरान महापौर ने लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो और शिकायतों की प्रगति पर नजर रखी जाए।
महापौर आरती भंडारी ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि निगम से संबंधित समस्याओं को हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज कराया जा सकता है, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि नगर निगम से संबंधित समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 9870666323 पर संपर्क करें अथवा निगम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।
महापौर की ओर से शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद की इस पहल का उद्देश्य निगम और नागरिकों के बीच संवाद को बेहतर बनाना तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।
Parliament Street, New Delhi | Sep 8, 2026