घाघरा: चपका गांव के बजरंगबली मंदिर के पास मोटरसाइकिल से गिरने से दो लोग घायल, एक को गुमला रेफर किया गया
Ghaghra, Gumla | Dec 15, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में पालकोट निवासी सेम मिंज और जोआकिम तिर्की के नाम शामिल है। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। यहां सेम मिंज को बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।