बिलासपुर सदर: राजकीय आईटीआई बरठीं में मनाया गया भारतीय संविधान दिवस, ट्रेनीज को संविधान दिवस के महत्व के बारे में दी गई जानकारी
राजकीय आईटीआई बरठीं में भारतीय संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर ट्रेनीज को संविधान दिवस के महत्व के बारे में इस दिन को मनाने का उद्देश्य तथा अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही संविधान दिवस कब से मनाया जाने लगा इत्यादि के बारे में ट्रेनीज को बताया गया और इस मौके पर अपने संविधान के प्रति एकता बनाए रखने के लिए एक शपथ ग्रहण करवाई गई।