बिलासपुर सदर: बिलासपुर से मारकंड अस्पताल जा रहे एक वाहन चालक को ट्रक ड्राइवर ने पीट दिया
दवाइयों की सप्लाई लेकर बिलासपुर से मारकंड अस्पताल जा रहे एक वाहन चालक को एक ट्रक ड्राईवर ने केवल इस बात के लिए पीट दिया कि उसकी गाड़ी ट्रक के सामने आ गई। जुखाला क्षेत्र के माकड़ी निवासी बाबूराम के अनुसार वह बिलासपुर से दवाइयों की सप्लाई लेकर मारकंड अस्पताल जा रहा था। बरोग के पास सड़क क्षतिग्रस्त थी, जिसकी वजह से उसकी गाड़ी दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक के सामने आ गई