लालगंज: आनापुर में आस्था की लहर में डूबे स्थानीय लोग, श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ
10मई 2026समय2बजे आस्था की लहर में डूबा आनापुर, भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।रायबरेली जनपद के लालगंज विकास खण्ड क्षेत्र स्थित ग्राम आनापुर में रविवार को धार्मिक आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।