दुधि: नाधिरा गांव में विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के बैरागो टोला में गुरुवार शाम एक विवाहिता ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान बैरागो टोला निवासी 22 वर्षीय जीवरानी पत्नी देवीशरण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीवरानी घर में अकेली थीं।