बीना: ग्राम सिरचोंपी में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Apr 15, 2024 मुकुल कुशवाहा पिता रामबाबू कुशवाहा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सिरचोंपी कल सुबह घर से ड्यूटी जाने का कहकर निकला था और जब युवक के शाम को घर नहीं लौटा तो परिजन युवक की तलाश करते रहे और सुबह परिजन एक बार फिर युवक को ढूंढने निकले जहां घर से कुछ दूरी पर खेत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला,पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।