बीना: ग्राम बरदौरा में पानी गिरने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Bina, Sagar | Apr 15, 2024 33 वर्षीय अमित पर पानी गिरने के विवाद पर आरोपी विनोद उपाध्याय, पत्नी राधा एवं हेमंत ने मारपीट कर दी और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रिफ़र कर दिया गया, पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियो पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों की गिरफ्तार किया है, एक आरोपी अभी भी फरार है।