मंझनपुर: डीएम ने मंझनपुर के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, 153 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में निःशुल्क कोचिंग के लिए मंझनपुर में आयोजित प्रवेश परीक्षा का जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। यह परीक्षा अभ्युदय कोचिंग केंद्र पर दो पालियों में संपन्न हुई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और छात्रों से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी ली है।