सैदपुर: टहलने निकले वृद्ध की ट्रेन के धक्के से हुई मौत, कान से कम सुनाई देना बना मौत की वजह, परिजनों का बुरा हाल
सैदपुर नगर के तरवनियाँ में बंगला बाबा मंदिर के निकट औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड 13 नई सड़क निवासी रमेश विश्वकर्मा पुत्र स्व. फौजदार के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।