सावन की दूसरी सोमवारी पर प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर हमारे जमुई जिले की पावन माटी पर आस्था का भव्य जनसैलाब उमड़ा, जिसने हर हृदय को शिवभक्ति के अगाध रंग में सरोबार कर दिया। गिद्धेश्वर धाम , बाबा धनेश्वरनाथ धाम से लेकर पतनेश्वर नाथ धाम के साथ साथ जिले के तमाम शिवालयों तक—अलसुबह से ही हाथों में पवित्र जल, बेलपत्र और मन में महादेव का नाम लिए लाखों श्रद्धालुओं की अटूट कतारें और पूजा – अर्चना यह सिद्ध करती हैं कि जमुई का कण-कण और जन-जन भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास से स्पंदित है। एक तरफ जहाँ चारों ओर फैली हरी-भरी वादियाँ और रमणीय प्राकृतिक छटा जमुई की अलौकिक सुंदरता को बयां कर रही थीं, वहीं दूसरी तरफ 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी जयकारों ने पूरी धरा को अध्यात्म के शिखर पर पहुँचा दिया। प्रिंट मीडिया के प्रमुख समाचार पत्रों ने भी जमुई वासियों की इस अभूतपूर्व श्रद्धा और अपार जन-आस्था को जिस प्रमुखता व ख़ूबसूरती के साथ अपनी सुर्खियों में जगह दी है, वह समस्त जिलेवासियों के लिए गर्व का क्षण है। यह मीडिया कवरेज केवल एक खबर नहीं, बल्कि जमुई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अलौकिक सौंदर्य और अटूट भक्ति भावना का को दुनिया के समक्ष दिखाने का जीवंत दस्तावेज़ के समान है। देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना है कि वे अपनी कृपा दृष्टि हमारे प्रिय जमुई पर सदैव बनाए रखें, हर घर में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो और हमारी इस पावन धरा की यह भक्तिमय छटा यूँ ही अमर रहे।
#जमुई #सावन2026 #सावन_सोमवारी #धनेश्वरनाथ_धाम #गिद्धेश्वरनाथ #पातनेश्वरनाथ #हर_हर_महादेव #सुन्दरजमुई #रमणीकजमुई #JamuiDiaries #JamuiBhakti #SawanSomwari #jamuinews
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Education Department Industries Department, Bihar
25 views | Jamui, Bihar | Aug 11, 2026