Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image
image

21 views | Jamui, Bihar | Aug 11, 2026

MORE NEWS

सावन की दूसरी सोमवारी पर प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर हमारे जमुई जिले की पावन माटी पर आस्था का भव्य जनसैलाब उमड़ा, जिसने हर हृदय को शिवभक्ति के अगाध रंग में सरोबार कर दिया। गिद्धेश्वर धाम , बाबा धनेश्वरनाथ धाम से लेकर पतनेश्वर नाथ धाम के साथ साथ जिले के तमाम शिवालयों तक—अलसुबह से ही हाथों में पवित्र जल, बेलपत्र और मन में महादेव का नाम लिए लाखों श्रद्धालुओं की अटूट कतारें और पूजा – अर्चना यह सिद्ध करती हैं कि जमुई का कण-कण और जन-जन भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास से स्पंदित है। एक तरफ जहाँ चारों ओर फैली हरी-भरी वादियाँ और रमणीय प्राकृतिक छटा जमुई की अलौकिक सुंदरता को बयां कर रही थीं, वहीं दूसरी तरफ 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी जयकारों ने पूरी धरा को अध्यात्म के शिखर पर पहुँचा दिया। प्रिंट मीडिया के प्रमुख समाचार पत्रों ने भी जमुई वासियों की इस अभूतपूर्व श्रद्धा और अपार जन-आस्था को जिस प्रमुखता व ख़ूबसूरती के साथ अपनी सुर्खियों में जगह दी है, वह समस्त जिलेवासियों के लिए गर्व का क्षण है। यह मीडिया कवरेज केवल एक खबर नहीं, बल्कि जमुई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अलौकिक सौंदर्य और अटूट भक्ति भावना का को दुनिया के समक्ष दिखाने का जीवंत दस्तावेज़ के समान है। देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना है कि वे अपनी कृपा दृष्टि हमारे प्रिय जमुई पर सदैव बनाए रखें, हर घर में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो और हमारी इस पावन धरा की यह भक्तिमय छटा यूँ ही अमर रहे।

#जमुई #सावन2026 #सावन_सोमवारी #धनेश्वरनाथ_धाम  #गिद्धेश्वरनाथ #पातनेश्वरनाथ #हर_हर_महादेव #सुन्दरजमुई #रमणीकजमुई #JamuiDiaries #JamuiBhakti #SawanSomwari #jamuinews 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Education Department Industries Department, Bihar

सावन की दूसरी सोमवारी पर प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर हमारे जमुई जिले की पावन माटी पर आस्था का भव्य जनसैलाब उमड़ा, जिसने हर हृदय को शिवभक्ति के अगाध रंग में सरोबार कर दिया। गिद्धेश्वर धाम , बाबा धनेश्वरनाथ धाम से लेकर पतनेश्वर नाथ धाम के साथ साथ जिले के तमाम शिवालयों तक—अलसुबह से ही हाथों में पवित्र जल, बेलपत्र और मन में महादेव का नाम लिए लाखों श्रद्धालुओं की अटूट कतारें और पूजा – अर्चना यह सिद्ध करती हैं कि जमुई का कण-कण और जन-जन भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास से स्पंदित है। एक तरफ जहाँ चारों ओर फैली हरी-भरी वादियाँ और रमणीय प्राकृतिक छटा जमुई की अलौकिक सुंदरता को बयां कर रही थीं, वहीं दूसरी तरफ 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के गगनभेदी जयकारों ने पूरी धरा को अध्यात्म के शिखर पर पहुँचा दिया। प्रिंट मीडिया के प्रमुख समाचार पत्रों ने भी जमुई वासियों की इस अभूतपूर्व श्रद्धा और अपार जन-आस्था को जिस प्रमुखता व ख़ूबसूरती के साथ अपनी सुर्खियों में जगह दी है, वह समस्त जिलेवासियों के लिए गर्व का क्षण है। यह मीडिया कवरेज केवल एक खबर नहीं, बल्कि जमुई की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अलौकिक सौंदर्य और अटूट भक्ति भावना का को दुनिया के समक्ष दिखाने का जीवंत दस्तावेज़ के समान है। देवाधिदेव महादेव से यही प्रार्थना है कि वे अपनी कृपा दृष्टि हमारे प्रिय जमुई पर सदैव बनाए रखें, हर घर में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो और हमारी इस पावन धरा की यह भक्तिमय छटा यूँ ही अमर रहे। #जमुई #सावन2026 #सावन_सोमवारी #धनेश्वरनाथ_धाम #गिद्धेश्वरनाथ #पातनेश्वरनाथ #हर_हर_महादेव #सुन्दरजमुई #रमणीकजमुई #JamuiDiaries #JamuiBhakti #SawanSomwari #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Education Department Industries Department, Bihar

Jamui, Bihar | Aug 11, 2026

जमुई : गरही थाना क्षेत्र के दिपाकरहर गांव में 10 वर्षीय मासूम के पैर पर फ*रसा से ह*मला करने का आरोप। पि*स्तौल सटाकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी दावा। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

#जमुई #गरही #दिपाकरहर #JamuiNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #VinayYadav

जमुई : गरही थाना क्षेत्र के दिपाकरहर गांव में 10 वर्षीय मासूम के पैर पर फ*रसा से ह*मला करने का आरोप। पि*स्तौल सटाकर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी दावा। पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। #जमुई #गरही #दिपाकरहर #JamuiNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #VinayYadav

Sono, Jamui | Aug 11, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

+2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुंदरीटांड़, झाझा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन

छात्राओं को मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा, बाल विवाह, साइबर क्राइम एवं केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

दिनांक : 10 अगस्त 2026
स्थान : +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सुंदरीटांड़, झाझा, जमुई

आज दिनांक 10/08/2026 को +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सुंदरीटांड़, प्रखंड झाझा, जिला जमुई में महिला एवं बाल विकास निगम, जमुई के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), जमुई द्वारा सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार, मनो-सामाजिक परामर्शी शालू सिन्हा तथा विद्यालय के शिक्षक चुनचुन यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी अदालत, शक्ति सदन, सखी निवास, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना योजना एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM), प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 आदि प्रमुख योजनाएँ शामिल हैं।

बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, जीविका एवं स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाएँ, सतत जीविकोपार्जन योजना तथा सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

बाल विवाह की रोकथाम पर जागरूकता

कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया गया कि बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के लिए बाल विवाह को रोकना आवश्यक है। छात्राओं को बाल विवाह की सूचना मिलने पर संबंधित प्रशासन एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा

छात्राओं को साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करना, OTP, पासवर्ड, बैंक एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन ठगी से सावधान रहना तथा साइबर उत्पीड़न की स्थिति में शिकायत करने के संबंध में जानकारी दी गई।

छात्राओं को विशेष रूप से साइबर बुलिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, फर्जी लिंक, डिजिटल ठगी एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—

- महिला हेल्पलाइन – 181
- आपातकालीन सहायता सेवा – 112
- चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098

कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव, महिला उत्पीड़न, बालिका शिक्षा, महिला अधिकार एवं लैंगिक समानता जैसे विषयों पर भी छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या समस्या को छिपाने के बजाय उपलब्ध सहायता एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लेना चाहिए।

वित्तीय साक्षरता एवं आत्मनिर्भरता

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार द्वारा छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं, बचत, बैंक खाता, डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, बीमा, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। छात्राओं को आर्थिक रूप से जागरूक एवं भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि शिक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बालिका ही सशक्त समाज की आधारशिला है। बाल विवाह, साइबर अपराध, हिंसा एवं भेदभाव से मुक्त सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रेस विज्ञप्ति +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुंदरीटांड़, झाझा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं को मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा, बाल विवाह, साइबर क्राइम एवं केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी दिनांक : 10 अगस्त 2026 स्थान : +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सुंदरीटांड़, झाझा, जमुई आज दिनांक 10/08/2026 को +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सुंदरीटांड़, प्रखंड झाझा, जिला जमुई में महिला एवं बाल विकास निगम, जमुई के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), जमुई द्वारा सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार, मनो-सामाजिक परामर्शी शालू सिन्हा तथा विद्यालय के शिक्षक चुनचुन यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी अदालत, शक्ति सदन, सखी निवास, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना योजना एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW) के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM), प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान एवं सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 आदि प्रमुख योजनाएँ शामिल हैं। बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, जीविका एवं स्वयं सहायता समूह से संबंधित योजनाएँ, सतत जीविकोपार्जन योजना तथा सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बाल विवाह की रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया। बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया गया कि बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के लिए बाल विवाह को रोकना आवश्यक है। छात्राओं को बाल विवाह की सूचना मिलने पर संबंधित प्रशासन एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा छात्राओं को साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करना, OTP, पासवर्ड, बैंक एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन ठगी से सावधान रहना तथा साइबर उत्पीड़न की स्थिति में शिकायत करने के संबंध में जानकारी दी गई। छात्राओं को विशेष रूप से साइबर बुलिंग, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग, फर्जी लिंक, डिजिटल ठगी एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सुरक्षा एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई— - महिला हेल्पलाइन – 181 - आपातकालीन सहायता सेवा – 112 - चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव, महिला उत्पीड़न, बालिका शिक्षा, महिला अधिकार एवं लैंगिक समानता जैसे विषयों पर भी छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या समस्या को छिपाने के बजाय उपलब्ध सहायता एवं परामर्श सेवाओं का लाभ लेना चाहिए। वित्तीय साक्षरता एवं आत्मनिर्भरता वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार द्वारा छात्राओं को बैंकिंग सेवाओं, बचत, बैंक खाता, डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, बीमा, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। छात्राओं को आर्थिक रूप से जागरूक एवं भविष्य में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि शिक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बालिका ही सशक्त समाज की आधारशिला है। बाल विवाह, साइबर अपराध, हिंसा एवं भेदभाव से मुक्त सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Jamui, Bihar | Aug 11, 2026