राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस अभियान 28 जून से 30 जून तक चलेगा
उपायुक्त के निर्देश कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप पीने से नहीं रहे वंचित
पंचकूला, 29 जून
उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने पीएचसी कोट पंचकूला में लगाए गए पोलियो बूथ से बच्चों को दवा पिला कर किया और बताया की यह अभियान जिले में 28 जून से लेकर 30 जून 2026 तक चलाया जायेगा। पोलियो के केस मिलते रहते हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर बच्चों को पोलियो की दवा बार-बार पिलाना आवश्यक है और अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर दिलवाएं। पोलियो के खिलाफ इस लड़ाई को स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सभी लाइन विभागों के प्रभावी समन्वय और समर्थन से जीता गया है। जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि शून्य से पांच वर्ष के सभी बच्चों को हर चरण में पोलियो की वैक्सीन की डोज मिले और वह इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहें। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुरेश कंसल, उप सिविल सर्जन डॉ काजल, डॉ संजीव गोयल चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, डॉ हरपिंदर, संस्था प्रभारी, के साथ-साथ कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। स्थानीय पार्षदों, सरपंचों, व पंचों ने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व डिस्पेंसरीयों पर चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में लगाए गए पोलियो बूथ से बच्चों को दवा पिला कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अभियान के दौरान जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 71995 (Rural-46413, Urban-25582) बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए उन्होंने विभाग द्वारा किये गये इंतजामों की समीक्षा करते हुए बताया की इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 370 (Rural-316, Urban-58) तय बूथ, 27 (Rural-22, Urban-5) मोबाइल टीमें और 20 (Rural-14, Urban-6) ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है और बस स्टैंड, रेलवे प्लेटफार्म व हाई रिस्क एरिया जैसे ईंट भट्टा, निर्माण क्षेत्र, घुमन्तु परिवार आदि के लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं। इस अभियान में लगभग 1300 स्वास्थ्य कर्मियों, स्वयंसेवकों, आंगनवाड़ी श्रमिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) द्वारा भाग लिया जा रहा है, यह अभियान और दो दिनों के लिए, डोर टू डोर के माध्यम से जारी रखा जाएगा जो बच्चे दौर के पहले दिन के दौरान तय बूथ पर छूट गये हैं उन्हें घर-घर जाकर टीमों द्वारा दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को हर बार पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर इस बीमारी पर अपनी जीत को बरकरार रखें।
डॉ सुरेश कंसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया की रविवार को अभियान के पहले दिन जिले में 34638 बच्चों को (ग्रामीणक्षेत्र-25727, शहरी क्षेत्र-8911) पोलियो की दवा पिलाई गई है। अभियान का पहला दिन जिला स्तर के उच्च अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों, सुपरवाइजर की देख रेख में किया गया व अधिकारियों द्वारा जिले में स्थित पोलियो बूथों, मलिन बस्तियों, ईंट के भट्टों और निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से छूट न जाए और कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश है। पोलियो की खुराक हर बार दिलाएं। पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में अपना योगदान दें। पोलियो एक संक्रामक रोग है जो पोलियो विषाणु से मुख्यत: छोटे बच्चों में होता है। यह
बीमारी बच्चे के किसी भी अंग को जिंदगी भर के लिए कमजोर कर देती है। बचाव ही इस बीमारी का एक मात्र उपाय है।
Panchkula, Panchkula | Jun 29, 2026