बरेली: गलत इलाज पर बवाल, सीएमओ कार्यालय में हंगामे के बाद झोलाछाप डॉक्टर का अवैध क्लिनिक किया गया सील, सीएमओ ने दी जानकारी
गलत इलाज और कथित गलत ऑपरेशन से युवक की हालत गंभीर होने पर सीएमओ कार्यालय में हंगामा हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर के अवैध क्लिनिक को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।